23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरभजन सिंह ने AAP पर साधा तीखा हमला, पंजाब की राज्यसभा सीट ‘बिकने’ का लगाया आरोप

Harbhajan Singh Social Media Post Viral: पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने AAP पर तीखा हमला बोलते हुए पंजाब की राज्यसभा सीट बिकने का आरोप लगाया और भाजपा में शामिल होने का कारण बताया।

2 min read
Google source verification
Harbhajan Singh

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का AAP पर बड़ा हमला (ANI)

Rajya Sabha Seat Controversy: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh), जो हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा (BJP) में शामिल हुए हैं, ने शुक्रवार को अपनी पूर्व पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब की एक राज्यसभा सीट बिकने का गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी पर पंजाब को लूटने का आरोप भी जड़ दिया।

सोशल मीडिया यूजर ने हरभजन सिंह से पूछा सवाल

मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शुरू हुआ, जब एक यूजर ने हरभजन सिंह से सवाल किया कि उन्होंने राज्यसभा की सीट छोड़ने के बजाय भाजपा जॉइन क्यों की। यूजर ने पूछा, आपने अपनी अंतरात्मा पर क्या दाम रखा? सुना है भाजपा ने द्रोहियों के लिए 25-25 करोड़ की बोली लगाई, क्या यह सच है?

हरभजन का पलटवार

इस पर हरभजन सिंह ने पोस्ट करते हुए जवाब दिया, जब समय आएगा, आपके हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। मैंने किसी नेता का अपमान नहीं किया। मेरी जुबान को गंदी क्यों करूं? जो मुझे द्रोही कह रहे हैं, पहले अपने लोगों से पूछें कि पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची गई। अगर वे नहीं बताएंगे, तो मैं खुद सब बताऊंगा किसने कितनी पेशकश की और किसकी तरफ से।

हरभजन ने मंत्रियों और अधिकारीयों पर लगाया आरोप

हरभजन सिंह ने आगे आरोप लगाया कि पंजाब में कुछ मंत्रियों और अधिकारियों को खास तौर पर इसलिए बनाया गया ताकि राज्य के संसाधनों को लूटा जा सके और सामान लाला तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब को लूटा और खत्म कर दिया गया।

केजरीवाल पर तंज

AAP समर्थक की टिप्पणी का जवाब देते हुए हरभजन ने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भी इशारे में निशाना साधते हुए कहा, काश आपके नेता में पंजाब के लिए 1% भी स्नेह होता।

कांग्रेस ने किया समर्थन

हरभजन सिंह के बयान के बाद कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया और उनसे और ज्यादा खुलासे करने की मांग की। पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, हरभजन सिंह के बयान ने कड़वी सच्चाई उजागर कर दी है। पंजाब के लोगों को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से जवाब मिलना चाहिए।

कांग्रेस विधायक की CM मान को चुनौती

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने AAP और मुख्यमंत्री भगवंत मान को खुलकर जवाब देने की चुनौती दी। वहीं कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने AAP और BJP दोनों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग पहले से ही जानते थे कि राज्यसभा की सीटें बेची गई थीं।

भगवंत मान सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई सामने

यह बयान पंजाब की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर सकता है, क्योंकि हरभजन सिंह अब भाजपा में सक्रिय हैं और AAP पर सीधे हमले बोल रहे हैं।अभी तक AAP या भगवंत मान सरकार की तरफ से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह से पूछा सवाल

हरभजन का यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर की टिप्पणी के जवाब में दिया। उस यूजर ने हरभजन से पूछा कि उन्होंने राज्यसभा की सीट छोड़ने के बजाय भाजपा में शामिल क्यों हुए। यूज़र ने लिखा आपने अपनी अंतरात्मा पर क्या दाम रखा? सुना है कि भाजपा ने द्रोहियों के लिए 25-25 करोड़ की बोली लगाई, क्या यह सच है?