
(प्रतीकात्मक फोटो)
हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ क्राइम दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन महिलाओं की हत्या और रेप के मामले यहां सामने आते रहते है। हाल ही ऐसे ही दो मामले और सामने आया है जिसमें बड़ी बेरहमी से महिलाओं का कत्ल किया गया है। पहला मामला हिसार का है यहां एक महिला की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई है। वहीं दूसरा मामला पश्चिमी यमुना नहर पर स्थित फतेहपुर पुल के पास का है जहां नहर में नग्न अवस्था में एक महिला का शव मिला है।
हिसार में शनिवार सुबह एक 40 साल की महिला का शव खुन में लथपथ उसके घर की छत पर पाया गया है। मृतका की पहचान कविता के रूप में हुई है और वह पति से अनबन के चलते अपने मां के साथ रहा करती थी। कविता के पिता की दो महीने पहले ही मौत हुई थी। कविता का भतीजा एक साल पहले एक युवक के साथ भाग गया था और उसी युवक पर मर्डर का शव है। इस व्यक्ति से जान का खतरा बताते हुए कविता और उसकी मां ने कई बार पुलिस में शिकायत भी दी थी। इसके अलावा मां बेटी ने एसपी और सीएम विंडो में भी कंप्लेन दर्ज कराई थी।
17 साल पहले कविता की शादी भिवानी के नीमड़ी वाली निवासी राकेश से हुई थी। लेकिन दोनों के बीच अनबन के चलते पिछले 10 सालों से कविता अपनी मां संतोंष के साथ ही रह रही थी। मां के अनुसार, शुक्रवार रात कविता उसके पास ही कमरे में सोई थी। इसके बाद वह छत पर कैसे पहुंची इस बात का मां को कोई अंदाजा नहीं है। सुबह 7 बजे जब मां की आंख खुली तो उसने बेटी को ढूंढना शुरु किया और इसी दौरान उसे छत पर कविता का शव मिला। हत्यारों ने कविता के सिर को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया था। बेटी का शव देख मां चिल्लाने लगी जिसकी आवाज सुन कर पड़ोसी वहां आए और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। फिलहाल प्रेम प्रसंग और रंजिश के एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
बूड़िया थाना क्षेत्र में फतेहपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में भी महिला की हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नहर में नग्न अवस्था में एक करीब 40 साल की महिला का नग्न हालत में शव मिला है। मृतका के हाथ पर कट के निशान है जिसके चलते इस मामले को हत्या या आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि उन्हें एक युवक ने फोन कर के नहर में शव दिखने की जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर शव को पानी से बाहर निकाला। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
Updated on:
19 Jul 2025, 4:12 PM IST
Published on:
19 Jul 2025, 4:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.