28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Weather Alert: राजस्थान सहित 8 राज्य में तबाही मचाएगी गर्मी, चुनाव में 20 दिन चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

IMD Weather Forecast : लोकसभा चुनाव (Lok sabha Election 2024) की सरगर्मी के साथ अबकी बार गर्मी (Heat) बहुत भीषण रूप से सताएगी। अप्रैल से जून तक आठ राज्यों में गर्मी (Heat Wave) की तबाही देखने को मिलेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 2 Apr 2024, 4:42 PM IST

heat_wave_will_wreak_havoc_in_8_states_including_rajasthan_meteorological_department_issues_red_alert.png

IMD Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश में अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अप्रैल से जून के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, राजस्थान, मध्यप्रदेश, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में गर्मी का सबसे अधिक असर पड़ेगा। इस अवधि में मैदानी इलाकों के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक दिनों तक लू चलने की संभावना है। देश के हिस्सों में सामान्यत: 4 से 8 दिनों तक लू चलती है लेकिन इस बार 10 से 20 दिन तक लू चलने का अनुमान है।


आइएमडी के मुताबिक गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिमी मध्यप्रदेश और आंध्र प्रदेश में अप्रैल में लू का सबसे अधिक असर होने का अनुमान है। लू के दौरान तापमान 40 डिग्री के पार रहता है। इसके साथ चलती हवा कई पूरे इलाके को सूखा देती है।


आइएमडी ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश को छोड़कर गेहूं उत्पादक राज्यों में सात अप्रेल तक लू की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि मध्यप्रदेश में गेहूं कटाई का 90 फीसदी काम हो चुका है, ऐसे में फसल पर लू का असर नहीं होगा।