26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मई से पहले ही देश में भीषण गर्मी का कहर, 45°C पार, 10 राज्यों में लू अलर्ट; IMD की चेतावनी

Heatwave News Today: मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिन तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Apr 26, 2026

India weather forecast, April weather India, IMD Heatwave Alert

प्रतीकात्मक तस्वीर

Heatwave in India 2026: मई शुरू होने से पहले ही देश के ज्यादातर राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। शनिवार को उत्तर पश्चिमी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। प्रयागराज 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ देश में सबसे गर्म रहा। केरल के कन्नूर जिले में लू से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

देश में लू और गर्मी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 95 भारत के हैं। एक्यूआइडॉटइन के आंकड़ों के मुताबिक इन शहरों में ज्यादातर महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के हैं। प्रयागराज, इलाहाबाद, बिलासपुर, वाराणसी और बक्सर सहित टॉप 20 शहर भारत के ही हैं। इनमें ज्यादातर का तापमान 44 डिग्री के आसपास रहा।

IMD ने अलर्ट किया जारी

मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने अगले दो दिन तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिमी भारत में 27 अप्रैल के बाद तापमान में थोड़ी राहत की उम्मीद है।

10 राज्यों में लू का अलर्ट

26 अप्रैल को बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रातें गर्म रहेंगी। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम हो सकता है।

स्कूल और कार्यस्थल का समय बदला

बढ़ती गर्मी के कारण राजस्थान में राजधानी जयपुर, कोटा, चित्तौडगढ़़, जैसलमेर और दौसा में स्कूलों में सुबह का समय बदलकर सुबह 7.30 बजे कर दिया गया है। कुछ राज्यों में सरकारी योजनाओं में काम करने वाले मजदूरों के लिए भी समय बदला गया है। वे सुबह छह से एक बजे तक काम कर सकेंगे।

27 से 29 तक हल्की बारिश की संभावना

27 से 29 अप्रैल के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में, 27 से 30 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि मध्यप्रदेश में 27 से 29 अप्रैल तथा छत्तीसगढ़ में 26 से 29 अप्रैल के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

केरल में सेल्फ लॉकडाउन

दक्षिण भारत में केरल में लू का कहर है। मुख्यमंत्री पी. विजयन ने सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच सेल्फ लॉकडाउन का आह्वान किया है। इस अवधि में सार्वजनिक सभाओं और खेल आयोजनों पर भी रोक रहेगी। पलक्कड, कोल्लम और त्रिशूर जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है।