19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 राज्यों के हाईकोर्ट को मिले 14 नए जज, अकेले दिल्ली हाईकोर्ट में 7 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, यहां देखें लिस्ट

High Court Judges: केंद्र सरकार ने चार हाई कोर्ट में 14 नए जज नियुक्ति की घोषणा की है। इसमें दिल्ली हाई कोर्ट को सबसे ज्यादा 7 जज मिले हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
hc

4 हाई कोर्ट में 14 जजों की नियुक्ति (सोर्स- आईएएनएस)

High Court Judge Appointments: देश के अलग-अलग हाई कोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सेंट्रल गवर्मेंट ने चार हाई कोर्ट में कुल 14 नए जजों की नियुक्ति की घोषणा की है। इनमें सबसे ज्यादा नियुक्तियां दिल्ली हाई कोर्ट में हुई हैं, जहां 7 नए जजों को जगह मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट को 2 स्थायी और 5 अतिरिक्त जज मिले हैं। वहीं, झारखंड और कर्नाटक हाई कोर्ट में 3-3 स्थायी जजों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट को भी एक स्थायी जज मिला है। इन नियुक्तियों के बाद संबंधित हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ेगी, जिससे लंबित मामलों की सुनवाई और न्यायिक कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है। केंद्र की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब देश की अदालतों में बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं। नई नियुक्तियों से न्याय व्यवस्था पर काम का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।

अपडेट जारी है…

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग