
हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 : किस पार्टी ने सबसे अधिक महिलाओं को दिया टिकट, जानें नाम
हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव की 68 विधानसभा सीट के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदाता बेहद उत्साहित हैं। पीएम नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेताओं ने मतदाताओं से कहाकि, वे सभी रिकार्ड मतदान करें। पर महिलाओं के विकास की बात करने वाली भाजपा, कांग्रेस और आप ने हिमाचल चुनाव में महिलाओं को चुनाव का टिकट देने में कतरा गए। हिमाचल चुनाव में अगर यह देखा जाए कि, किस पार्टी ने महिलाओं को टिकट दिया है तो सत्ताधारी भाजपा ने छह, कांग्रेस ने तीन महिलाओं को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने पांच महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। और इसके अलावा 10 महिलाएं निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। तो 68 विधानसभा सीट के लिए कुल 412 उम्मीदवार ने ताल ठोंकी है तो इसमें कुल 24 महिला उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं। अब इसमें कितनी महिला उम्मीदवार चुनाव जीतती है यह तो 8 दिसंबर को होने वाली वोटों की गिनती के बाद ही पता चलेगा।
भाजपा ने छह महिलाओं पर जताया विश्वास
भाजपा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सिर्फ छह महिलाओं पर अपना विश्वास जताया। शाहपुर से सरवीन चौधरी, इंदौरा (आरक्षित) से रीता धीमान, पच्छाद (आरक्षित) से रीना कश्यप, रोहड़ू (आरक्षित) से शशिबाला, चंबा से नीलम नैयर और बड़सर विधानसभा सीट से माया शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस तीन महिलाओं को दिया टिकट
कांग्रेस ने डलहौजी से आशा कुमारी, सिरमौर जिला की आरक्षित सीट पच्छाद से दयाल प्यारी और मंडी सदर से कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर को टिकट दिया।
आप ने पांच महिला उम्मीदवारों के नाम
आम आदमी पार्टी ने मनीषा कुमारी नूरपुर, पूजा ठाकुर सुंदर नगर, रजनी कौशल भोरंज, अंजू राठौर सोलन, नाचन से जबना चौहान हैं। इसके अलावा द्रंग विधानसभा सीट से जिस महिला को उम्मीदवार बनाया था उसने अपना नाम वापस ले लिया।
चुनाव 2017 में पांच महिला विधायक
चुनाव 2017 सिर्फ 19 महिलाओं को टिकट मिला। पर चार ही जीतीं। चुनाव 2012 में 34 महिलाओं ने चुनाव लड़ा पर जीत सिर्फ तीन को मिली। चुनाव 2017 में केवल पांच महिला विधायक हैं।
Updated on:
12 Nov 2022 12:17 pm
Published on:
12 Nov 2022 12:16 pm
