30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में फिर बनेगी हमारी सरकार : अनुराग ठाकुर

Himachal Pradesh elections voting Updates हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उनकी पत्नी, पिता हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और परिवार के अन्य सदस्यों ने हमीरपुर के समीरपुर के मतदान केंद्र संख्या 7 में अपना मत डाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Nov 2022, 11:24 AM IST

anurag_thakur.jpg

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में फिर बनेगी हमारी सरकार : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कहाकि, कई राज्यों में हमारी सरकार दोबारा बनी इसलिए इस बार भी ऐसा (हिमाचल प्रदेश और गुजरात में) होगा। क्योंकि सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं। केंद्र और राज्य (हिमाचल प्रदेश) में कांग्रेस की सरकार 10 साल रही। पुरानी पेंशन योजना को हटाने वाले और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को लागू करने वाली कांग्रेस पार्टी ही थी। ये चाहते तो पहले ही कर लेते। ये सिर्फ झूठे वादे करते हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उनकी पत्नी, पिता हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और परिवार के अन्य सदस्यों ने हमीरपुर के समीरपुर के मतदान केंद्र संख्या 7 में अपना मत डाला।

सुबह 9 बजे तक 5.02 फीसद मतदान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग हो रही है। 68 विधानसभा सीट के लिए यह जोर आजमाइश चल रही है। हिमाचल प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 5.02 फीसद मतदान हुआ। लाहौल और स्पीति में 1.56 फीसद और सिरमौर में 6.26 फीसद मतदान हुआ।

412 उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार 412 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 55 लाख 92 हजार 882 वोटर 68 एमएलए चुनेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिला, 38 थर्ड जेंडर के मतदाता वोट डालेंगे। इसके साथ ही राज्य में 67,559 सर्विस वोटर, 56,501 दिव्यांग और 22 एनआरआइ वोटर भी हैं।

भाजपा कांग्रेस और आप में संघर्ष

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव एक चरण हो रहा है। और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। हिमाचल प्रदेश में इस बार भाजपा, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। तीनों पार्टियों ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

यह भी पढ़े - हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं : पीएम मोदी

यह भी पढ़े - Himachal Pradesh Weather Updates : हिमाचल प्रदेश चुनाव में मतदान के वक्त कैसा रहेगा मौसम जानें