
Himachal Pradesh Weather Updates : हिमाचल प्रदेश चुनाव में मतदान के वक्त कैसा रहेगा मौसम जानें
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया। यह मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आज मौसम साफ रहेगा। जमकर वोटिंग करें। यहां तक लाहौल एवं स्पीति, किन्नौर व भरमौर विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग में मौसम कोई दिक्कत नहीं पैदा करेगा। हिमाचल प्रदेश के शेष हिस्सों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। हिमपात की वजह से जंस्कार व लेह मार्ग बंद है। जिला चंबा के पांगी में वोटिंग में सबसे ज्यादा दिक्कत होगी। पर धूप खिली हुई है इसलिए मतदाता वोट डालेंगे। केलंग में न्यूनतम तापमान -4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां माइनस तापमान में लोग वोट डालने के लिए निकलेंगे।
विधानसभा चुनाव आराम से होगी वोटिंग
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह से शाम तक धूप निकलने की वजह से शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आराम से होगी। दो दिन से सूबे के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई थी। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई जगह हिमपात हुआ है।
बारालाचा-शिंकुला दर्रे में डेढ़ फीट हिमपात
बारालाचा व शिंकुला दर्रे में डेढ़ फीट से अधिक हिमपात हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) मनाली-लेह मार्ग पर यातायात सुचारू करने में जुटा है। एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि, दारचा से आगे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं है।
मौसम विभाग का अलर्ट, 14 नवंबर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहाकि, 14 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिस वजह से मौसम में भारी बदलाव होगा। आंधी के साथ कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।
तापमान में गिरावट का क्रम जारी - मौसम विभाग
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि, वोटिंग के वक्त मौसम बाधा नहीं बनेगा। तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। ऊना में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटे के दौरान डलहौजी, कुफरी में एक-एक मिलीमीटर वर्षा हुई।
Updated on:
12 Nov 2022, 9:54 AM IST
Published on:
12 Nov 2022, 9:52 AM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.