26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सच्चाई सदन में आनी चाहिए…बैसरन में आतंकी कैसे घुसे: कांग्रेस ने पहलगाम हमले पर उठाए सवाल

Parliament Monsoon Session: गौरव गोगोई ने सरकार से पूछा कि कैसे पांच लोग बैसरन में घुस आए और 26 लोगों को मार डाला। विपक्ष में होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम देशहित में सवाल उठाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 28 Jul 2025, 4:17 PM IST

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई (Photo-ANI)

Parliament Monsoon Session: लोकसभा में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सेना के शौर्य की सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात ऐतिहासिक ऑपरेशन किया। वहीं, कांग्रेस ने पहलगाम हमले को मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस नेता गौरव पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए सरकार से पूछा कि बैसरन में आतंकी कैसे घुसे। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी सबके सामने आनी चाहिए।

बैसरन में आतंकी कैसे घुसे, गौरव गोगोई ने पूछा

विपक्ष की ओर से पहले वक्ता कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी की सच्चाई सदन में आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की और विदेश नीति की आनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने आज सदन में बहुत सी जानकारी दी है। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि पहलगाम के बैसरन में आतंकी कैसे घुसे।

सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए

गौरव गोगोई ने सरकार से पूछा कि कैसे पांच लोग बैसरन में घुस आए और 26 लोगों को मार डाला। विपक्ष में होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम देशहित में सवाल उठाए। देश की जनता जानना चाहती है कि पांच दहशतगर्द कैसे घुसे। कहां सुरक्षा चूक सदन में इसकी जानकारी देनी चाहिए। तीन महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।

सरकार को जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी : गौरव गोगोई

कांग्रेस प्रवक्ता गोगोई ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि आपने कहा कि आर्टिकल 19 खत्म कर दिया है और जम्मू कश्मीर सुरक्षित है। बैसरन में आज भी कई लोग बेसहारा है। रक्षा मंत्री ने आज सदन में एक बार भी बैसरन के डर पर एक शब्द भी नहीं बोले। केंद्र सरकार को सामने आकर इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। एलजी को आगे सरकार अपनी छिपने की कोशिश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग