Video : शर्मिला को उस्मानिया अस्पताल जाने से हैदराबाद पुलिस ने रोका, जानें फिर क्या हुआ
वाईएसआर तेलंगाना पार्टी के नेता वाई एस शर्मिला के हैदराबाद स्थित आवास पर मंगलवार को पुलिस ने उन्हें मरीजों की समस्याओं को जानने के लिए उस्मानिया अस्पताल जाने से रोक दिया। शर्मिला के समर्थकों और पुलिस के बीच हाथापाई हुई और वह गिर पड़ीं। शर्मिला को अस्पताल जाने से रोकने के लिए पुलिस ने उनके लोटस पॉन्ड आवास का गेट बंद कर दिया था। वाईएसआरटीपी की ओर से कहा गया कि, उसके नेता मरीजों की दुर्दशा और दयनीय सुविधाओं को जानने के लिए उस्मानिया अस्पताल में जनता रेड करना चाहते हैं।बाद में शर्मिला अपने घर के बाहर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से तेलंगाना में केसीआर सरकार के अत्याचार का संज्ञान लेने की अपील की।