30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुझे शांतिपूर्ण, टिकाऊ, दुनिया बनाने के लिए ‘मेरे दोस्त’ PM मोदी पर है भरोसा: फ्रांस राष्ट्रपति

फ्रांस राष्ट्रपति मैक्रॉन ने एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य थीम का समर्थन किया है, जिसे भारत ने G20 की अध्यक्षता के दौरान काम करने के लिए चुना है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोषा जताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 4 Dec 2022, 9:11 PM IST

i-trust-my-friend-pm-modi-to-bring-us-together-to-build-peaceful-sustainable-world-france-prez-macron.gif

I trust ‘my friend’ PM Modi to bring us together to build peaceful, sustainable world: France Prez Macron

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने रविवार यानी आज भारत द्वारा G20 की अध्यक्षता संभालने पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शांतिपूर्ण और स्थायी दुनिया बनाने के लिए सभी को एक साथ लाएंगे। इससे पहले अमरीका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने शुक्रवार को भारत को अमरीका का एक मजबूत सहयोगी बताया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वह भारत के G20 अध्यक्षता के दौरान अपने “दोस्त” प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करने के लिए उत्सुक हैं।

दरअसल भारत गुरुवार को औपचारिक रूप से G20 की अध्यक्षता ग्रहण किया है, जो 30 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के जी-20 अध्यक्ष बनने की घोषणा पिछले महीने इंडोनेशिया में संपन्न हुए जी-20 के समिट के दौरान की गई थी।

PM मोदी पर भरोसा: राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन
आज एक ट्वीट में अपनी और प्रधानमंत्री मोदी की एक फोटो शेयर करते हुए मैक्रों ने "एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य" की थीम का समर्थन किया, जिसे भारत ने जी20 की अध्यक्षता के लिए चुना है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि "मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी पर भरोसा करता हूं कि वे हमें शांति और अधिक टिकाऊ दुनिया बनाने के लिए एक साथ लाएंगे।"

एकता को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा भारत
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत "एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य" थीम से प्रेरित होकर और आतंक, जलवायु परिवर्तन, महामारी को सबसे बड़ी चुनौतियों के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए एकता को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा। इसके साथ ही भारत की G20 प्राथमिकताओं को न केवल हमारे G20 भागीदारों, बल्कि वैश्विक दक्षिण में हमारे साथी-यात्रियों के परामर्श से आकार दिया जाएगा, जिनकी आवाज अक्सर अनसुनी कर दी जाती है।

यह भी पढ़ें: भारत ने संभाली G20 की अध्यक्षता, PM मोदी बोले- एकता की भावना को बढ़ाने पर रहेगा जोर

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग