31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओमिक्रॉन का पता लगाने वाली पहली किट Omisure को ICMR ने दी मंजूरी

देश में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। ओमिक्रॉन की वजह से कई राज्यों में बहुत ही बुरे हाल हो गए हैं। इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बड़ा फैसला लिया है। ICMR ने ओमिक्रॉन का पता लगाने वाली पहली किट को मंजूरी दे दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 4 Jan 2022, 10:39 AM IST

Omicron

Omicron

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। ओमिक्रॉन की वजह से कई राज्यों में बहुत ही बुरे हाल हो गए हैं। इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बड़ा फैसला लिया है। ICMR ने ओमिक्रॉन का पता लगाने वाली पहली किट को मंजूरी दे दी है। इसे टाटा मेडिकल ने तैयार किया है और इसका नाम Omisure रखा है।

टाटा मेडिकल ने तैयार की ओमिश्योर
एक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मेडिकल (Tata Medical & Diagnostics) की किट को 30 दिसंबर, 2021 को मंजूरी मिल गई थी, अब इसकी जानकारी सामने आई है। अब टाटा की जिस किट को मंजूरी दी गई है उसका नाम TATA MD CHECK RT-PCR OmiSure है। अब तक देश में ओमिक्रॉन का पता लगाने के लिए दूसरी किट का उपयोग किया जा रहा है। उस मल्टीप्लेक्स किट की अमेरिका की Thermo Fisher द्वारा मार्केटिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि किट एस-जीन टारगेट फेलियर (SGTF) स्ट्रेटर्जी से ओमिक्रॉन का पता लगाती है।

यह भी पढ़ें: IIT खड़गपुर के 31 छात्र पाए गए कोरोना पॉजिटिव किए गए आयसोलेट

तेजी से फैल रहा है ओमिक्रोन
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन देश के सभी राज्यों में तेजी से पाव पसार रहा है। ओमिक्रॉन के बढ़े मामले को लेकर सभी चिंतित है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार की सुबह जानकारी दी है कि देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,892 हुई। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 568 और 382 मामले हैं। इसके 1,892 मरीजो में से 766 मरीज रिकवर हो गए हैं। वहीं देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 37,379 नए मामले आए, 11,007 रिकवरी हुईं और 124 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

यह भी पढ़ें: Corona Vaccination Day-2: 15-18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन का आज दूसरा दिन, पहले दिन लगा 40 लाख को टीका, 12 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन