
teenagers Corona Vaccination Day-2
नई दिल्ली। देशभर में महामारी कोरोना वायरस से बचने के लिए टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीनेशन लगाना शुरू हो गया है। मंगलवार को बच्चों के वैक्सीनेशन का दूसरा दिन है। पहले दिन 15+ के करीब 40 लाख बच्चों को पहली डोज दी गई है। अब तक 54 लाख से ज्यादा बच्चों ने कोरोना वैक्सीनेशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। 15-18 साल की उम्र के बच्चे भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कई टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है।
पहले दिन 4 लाख किशोरों को लगी वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर बताया कि 40 लाख से ज्यादा बच्चों ने पहले दिन कोरोना का टीका लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले दिन के वैक्सीनेशन के आंकड़े पर खुशी जताते हुए बच्चों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘कोविड-19 से युवाओं को सुरक्षा दिए जाने की दिशा में हमने एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। 15 से 18 साल के बीच टीका लगवाने वाले मेरे सभी युवा दोस्तों को बधाई। उनके परिजनों को भी बधाई। मैं सभी युवाओं से गुजारिश करूंगा कि वो भी आने वाले दिनों में टीका लगवाएं।
12 लाख से ज्यादा बच्चों ने कराया रजिस्ट्रेशन
देश में एक जनवरी से 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। कोविन वेबसाइट के मुताबिक, अब तक 12 लाख से ज्यादा बच्चे टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। सोमवार को करीब चार लाख बच्चे वैक्सीन की खुराक ले भी चुके हैं। कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के अलावा बच्चे सीधे टीका केंद्र जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और उन्हें तुरंत टीका भी लगाया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने ये निर्देश दिए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों, प्रमुख सचिवों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों से मौजूदा माहौल को लेकर बातचीत की है। मंडाविया ने वैक्सीनेशन के दिशा-निर्देशों को पूरी तरह से पालन कराने पर जोर दिया। उन्होंने इस श्रेणी के लाभार्थियों के लिए वैक्सीनेशन टीम के मैंबर्स को वैक्सीनेशन केंद्र की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बता दें कि राजधानी दिल्ली, यूपी, गुजरात, असम, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, राजस्थान जम्मू-कश्मीर, केरल के अलावा कई राज्यों में सोमवार से इस बड़े मिशन की शुरुआत हो चुकी है।
Updated on:
4 Jan 2022, 8:18 AM IST
Published on:
4 Jan 2022, 8:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.