11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

IMD का 11-12 जनवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी में बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर, हिप्र में होगी भारी बर्फबारी

IMD ने अपने नए अलर्ट में कहाकि, 11 जनवरी की रात और 12 जनवरी की सुबह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में हल्की बूंदाबांदी होगी। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 जनवरी को भारी बर्फबारी की संभावना है। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी ने बताया कि, दिल्ली में आज मौसम के सबसे खराब कोहरे की स्थिति देखी गई। घने कोहरे के कारण दिल्ली में आज तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोहरे की स्थिति काफी खराब रही। IGI हवाई अड्डा पर 50 मीटर की विजिबिलिटी रही। दिल्ली शहर में विजिबिलिटी भी शून्य रही। दिन में दिल्ली का तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बादलों की वजह से दिन का तापमान ठंडा रहेगा। #ColdWave #delhiwinters

Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

Jan 09, 2023