10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Weather Update: यूपी-बिहार से हिमाचल-ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली में उमस भरी गर्मी जारी

यूपी, बिहार, एमपी, हिमाचल, उत्तराखंड और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी। दिल्ली में उमस भरी गर्मी का करना पड़ सकता है सामना। पढे़ं पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
CG Weather Update

मानसून अपडेट (photo source- Patrika)

IMD Alert: देश भर में बारिश का दौर जारी है। आज भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों समेत पूर्वोत्तर राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा कि उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अगले एक दिन के दौरान हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी तट से आए मौसमी सिस्टम मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने से मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं।

MP के डिंडौरी में स्कूल बंद

IMD ने कहा कि एमपी के मंडला में नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। डिंडौरी में भारी बारिश के बाद प्रशासन ने स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश में सक्रिय मानसूनी ट्रफ और बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के चलते अगले कुछ दिनों में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

बिहार के 20 जिलों में अलर्ट जारी

बिहार में मानसून एक्टिव है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है।

हिमाचल में बारिश का सिलसिला जारी

हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। कांगड़ा, सिरमौर और मंडी में भारी बारिश की चेतावनी के चलते सैकड़ों सड़कें बंद हैं। कई पेयजल योजनाएं बाधित हुई हैं। मानसून सीजन में राज्य में अब तक करीब 68 लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों करोड़ का नुकसान बताया गया है। उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल और चंपावत समेत कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के बाद कुछ स्कूल बंद रखे गए हैं।

भारी बारिश के चलते ओडिशा में नदियां उफान पर

ओडिशा में लगातार बारिश से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बालासोर, भद्रक और जाजपुर जैसे जिलों में जलभराव की स्थिति बनी है। हीराकुंड बांध से भी अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है।

केरल और असम में सुधर रहे हालात

असम में बाढ़ से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर करीब 98 हो गई है, जबकि लाखों लोग अब भी प्रभावित बताए जा रहे हैं। केरल में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घट रहा है, पर कई परिवार अब भी राहत शिविरों में हैं।

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों में दिल्ली-एनसीआर के तापमान में बड़ा बदलाव नहीं आएगा। न्यूनतम तापमान करीब 29 डिग्री और अधिकतम लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि अगस्त के शुरुआती सात दिनों में ही दिल्ली में करीब 127 मिमी बारिश हो चुकी है, जो महीने की सामान्य औसत बारिश के करीब है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग