5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Alert: फिर से एक्टिव हुआ मानसून, आज से भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Heavy Rain Alert: देशभर में मानसूनी गतिविधियां फिर से एक्टिव हो गई हैं। मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 18 Aug 2023, 5:29 PM IST

Rain Alert: फिर से एक्टिव हुआ मानसून, आज से भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Rain Alert: फिर से एक्टिव हुआ मानसून, आज से भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Heavy Rain Alert: देश में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है देश के कई राज्यों में इन दिनों इसकीवजह से जमकर बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जमकर तबाही मच रही है। दोनों राज्यों में पिछले 4 दिनों में 80 लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि पूर्वी और मध्य भारत में 19-20 अगस्त को भारी बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा, 20 अगस्त से नॉर्थईस्ट इंडिया में भी बारिश का दौर और तेज होने जा रहा है।


IMD अलर्ट जानिए

मानसून जैसे ही देश में दोबारा एक्टिव हुआ, कई राज्यों में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया। पूर्वी भारत के लिए अपने अनुमान में मौसम विभाग ने कहा है कि ओडिशा में कल 19 अगस्त को बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 19 अगस्त, बिहार और सब सिक्किम में 22 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। बिहार के सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पटना,समस्तीपुर, खगरिया जिलों में ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं, मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 19 और 20 अगस्त को तेज बारिश के लेकर अलर्ट जरी किया गया है।

पूर्वोतर भारत की बात करें तो असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में 19 से 22 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने बताया है कि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक यानी 23 अगस्त तक भारी बारिश होगी, जबकि यूपी में 19 और 22 अगस्त, हिमाचल प्रदेश में 22 अगस्त तक तेज बरसात होने वाली है। दक्षिण भारत की बात करें तो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कल 19 अगस्त को भारी बरसात देखने को मिल सकती है।