
IMD issues Orange Alert for Kerala, Predicts Very Heavy Rainfall in many States/UT
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को अगले कुछ दिनों में कुछ राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश से लेकर बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। जबकि केरल के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया। मौसम पूर्वानुमान विभाग ने यह भी कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों से वापस आ गया है।
विभाग ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए गुजरात, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों; मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार के अधिकांश भाग; महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
जानिए कौन-कौन से राज्यों में बारिश की है संभावना
• अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
अगले पांच दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे) और भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
• महाराष्ट्र
अगले पांच दिनों के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में और अगले तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र में व्यापक से लेकर हल्की से मध्यम व्यापक बारिश होने की संभावना है।
• तमिलनाडु
अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है।
• कर्नाटक
तटीय कर्नाटक में 11-13 अक्टूबर के दौरान और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 10, 12 और 13 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है।
• केरल
केरल में 11-13 अक्टूबर के दौरान बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है और तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दरअसल, जून से सितंबर तक चार महीने के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के दौरान देश में "सामान्य" वर्षा हुई। 1 जून से 30 सितंबर के दौरान पूरे भारत में मानसून वर्षा 87 सेमी रही है, जबकि 1961-2010 के 88 सेमी की लंबी अवधि के औसत (एलपीए) का यह तकरीबन 99 फीसदी रही है।
यह लगातार तीसरा वर्ष है जब देश में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। 2019 और 2020 में वर्षा सामान्य से अधिक थी। पूरे देश में जून में 110 प्रतिशत, जुलाई और अगस्त में क्रमशः 93 और 76 प्रतिशत वर्षा हुई थी। हालांकि, जुलाई और अगस्त की कमी की भरपाई सितंबर में की गई, जिसमें एलपीए की 135 फीसदी बारिश दर्ज की गई।
Updated on:
10 Oct 2021, 12:50 AM IST
Published on:
9 Oct 2021, 11:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.