24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम का रेड अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान, IMD ने कहा- गुजरात, J&K और UP के लोग बरते सावधानी

Rain Alert: गुजरात, जम्मू-कश्मीर और यूपी समेत कई राज्यों में IMD ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट। असम में बाढ़ से हाल बेहाल, पढ़ें पूरी अपडेट....
2 min read
Google source verification
P Monsoon Update, Landslide Warning Himachal, Uttarakhand Weather

देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट | फोटो सोर्स- patrika.com

IMD weather alert: देश कई हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भारी बारिश व वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही, तेज आंधी चलने की संभावना भी जताई है।

गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने गुजरात के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा कि अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, गांधीनगर, कच्छ, खेड़ा, महेसाणा, पंचमहल, पाटन, साबरकांठा, सुरेंद्रनगर और वडोदरा में सुबह 10 बजे तक भारी बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

जरूरत पड़ने पर ही घर से निकले

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों से दूर रहें और जब तक जरूरी न हो, घरों से न निकलें। मौसम विभाग ने आगे कहा कि दक्षिण गुजरात में लगातार भारी बारिश से कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। उमरगाम तालुका में 16 घंटे में 43 इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे निचले इलाके जलमग्न हो गए।

बिहार एमपी में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा कि पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सारण, वैशाली और सिवान समेत 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को एमपी के श्योपुर, मंदसौर, रतलाम, आलीराजपुर और पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे के दौरान 4 इंच तक बारिश हो सकती है।

राजस्थान के दो जिलों के लिए रेड अलर्ट

राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार, 24 जुलाई को 2 जिलों बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी बारिश का रेड अलर्ट हैं। वहीं, 9 जिलों में ऑरेंज और अन्य में यलो अलर्ट है।

6 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित

असम में बाढ़ के चलते स्थिति बद से बदतर हो गई हो गई है। राज्य सरकार ने कहा कि बीते चौबीस घंटे में बारिश व बाढ़ से जुड़े हादसों में छह लोगों की मौत हुई है। बाढ़ की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 47 पहुंच चुका है। वर्तमान में राज्य के 11 जिले और 6.53 लाख से अधिक आबादी बुरी तरह प्रभावित है।

इसके अलावा, भारी मानसूनी बारिश के चलते असम की राजधानी गुवाहाटी के कई प्रमुख हिस्सों में गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है और लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग