
दिल्ली में देवर के इश्क में पड़कर भाभी ने पति की हत्या (Photo-Patrika)
Delhi Murder: राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को अपने देवर से इश्क होने के बाद पति को मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच हुई चैट ने इस मामले का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ के दौरान महिला ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पूरा मामला दिल्ली के उत्तम नगर थाना क्षेत्र का है।
उत्तम नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत होने का मामला सामने आया था। पहले तो परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया, लेकिन तीन दिन बाद मृतक के भाई ने अपनी भाभी और चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने बताया कि पत्नी और उसके प्रेमी ने व्यक्ति को नींद की गोलियां दी इसके बाद बिजली के झटके देकर मार डाला। पति की हत्या करने के बाद पत्नी पास में ही अपने ससुराल वालों के पास गई और कहा कि पति की मौत हो गई है, इसके बाद परिजन उसे अस्पताल में लेकर गए।
अस्पताल में डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। हालांकि पुलिस द्वारा व्यक्ति की उम्र और मौत की परिस्थितियों का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम कराने की बात कही।
इस दौरान पत्नी और पति के चचेरे भाई ने पोस्टमार्टम पर आपत्ति जताई। हालांकि बाद में पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
हालांकि घटना के तीन दिन बाद मृतक के भाई ने अपनी भाभी और चचेरे भाई पर हत्या का शक जताया। इस दौरान उसने भाभी और चचेरे भाई के बीच इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत का चैट भी पुलिस को सौंपा, जिसमें उन्होंने हत्या की साजिश रची थी। इंस्टाग्राम चैट से पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।
दरअसल, महिला ने पति को खाने में नींद की 15 गोलियां दी और बेहोश होने का इंतजार किया। उस समय उसने अपने प्रेमी से कहा कि वह कुछ समय के लिए सोना चाहती है। महिला और उसके प्रेमी ने व्यक्ति को बिजली के झटके भी दिए, जिससे लगे कि उसकी मौत दुर्घटनावश हुई है।
पुलिस पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसके पति ने करवाचौथ से एक दिन उसे थप्पड़ मारा और गालियां दी थीं। वह उससे पैसे भी मांगता था जिससे उसे परेशानी होती थी। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
Updated on:
19 Jul 2025, 3:05 PM IST
Published on:
19 Jul 2025, 2:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.