विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा कि हम बहुत जायज सवाल उठा रहे हैं। फॉर्म-6 को किसने मंजूरी दी? फॉर्म-7 की बड़े पैमाने पर छपाई किसने कराई और पहले से भरे हुए फॉर्म-7 कहां से आए? ज्ञानेश कुमार कहां छिपे हुए हैं? जब किसी संवैधानिक संस्था का प्रमुख लापता हो, तो हमें सवाल पूछने ही होंगे। जो लोग जीवित हैं, उन्हें भी मतदाता सूची में मृत घोषित किया जा रहा है। खैर, हम इस मामले पर काम कर रहे हैं और याचिका दायर करेंगे।