30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत ने फिर शुरू किया कोरोना वैक्सीन का निर्यात, कहा- हमारे पास पर्याप्त डोज

भारत ने एक बार फिर से कोरोना वैक्सीन का निर्यात शुरु कर दिया है। बताया गया कि अभी निर्यात बहुत छोटे स्तर पर किया जा रहा है, स्टॉक बढ़ने के साथ ही इसे बढ़ाया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 13 Oct 2021, 11:37 PM IST

India resumes vaccine exports as domestic stocks build up

India resumes vaccine exports as domestic stocks build up

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन का स्टॉक बढ़ने के साथ ही भारत ने एक बार फिर से कोरोना वैक्सीन का निर्यात शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अभी वैक्सीन का निर्यात बड़े पैमाने पर शुरू नहीं किया गया है। हालांकि स्टॉक बढ़ने के साथ ही भारत वैक्सीन के निर्यात को बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है।

बता दें कि हाल ही में भारत ने तेहरान को वैक्सीन भेजी हैं। तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने बताया कि वहां कोवैक्सीन के 10 लाख डोज पहुंच चुके हैं। तेहरान के अलावा केंद्र सरकार ने नेपाल में भी कोरोना वैक्सीन के कुछ डोज भेजे हैं। जानकारी के मुताबिक कई महीनें बाद शुरू हुए इस निर्यात के तहत भारत अब तक करीब 40 लाख वैक्सीन डोज का निर्यात किया जा चुका है।

इन देशों में भेजी जा रही वैक्सीन

बताया जा रहा है कि केंद्र ने सीरम इंस्टीट्यूट को नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश को 10-10 लाख कोविशील्ड खुराक भेजने की अनुमति दी है। इसके साथ ही भारत-बायोटेक को ईरान के लिए 10 लाख डोज फाइनल किए गए थे।

यह भी पढ़ें:
वैज्ञानिकों ने बनाया खास कैमिकल, कोरोना से भी बचाव करने का दावा
गौरतलब है कि भारत में कोरोना की दो स्वदेशी बनने के बाद केंद्र सरकार ने कई देशों में वैक्सीन निर्यात शुरू कर दिया था। इसके बाद भारत में ही वैक्सीन की कमी की खबरें सामने आने लगीं। इसके चलते कोरोना वैक्सीन सेंटर बंद हो गए और जिन सेंटरों में वैक्सीन मौजूद थी उसके बाहर लंबी कतारें लग गईं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग