ट्रेन टिकट के लिए आज के समय में ज्यादातर एजेंट के चक्कर लगाने के बजाए खुद ही ऑनलाइन टिकट निकाल लेते हैं। इसमें इंडिन रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) बहुत काम आती है। लेकिन इससे आप एक अकाउंट पर महीने में सिर्फ 6 टिकट ही निकाल सकते हैं। अगर आपके अकाउंट में Aadhaar लिंक है, तो आपके लिए यह लिमिट बढ़कर 12 हो जाती है। लेकिन अब भारतीय रेलवे ने अपने यूजर के लिए इसकी लिमिट को बढ़ा दिया है। रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा देते हुए टिकट बुकिंग की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है।