9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रांची में गरजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बोले- ‘भ्रष्टाचार के पर्यायवाची हैं हेमंत सोरेन’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिरसा मुंडा विश्वास रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी के नाम पर राजनीति करनेवाले कुछ नहीं बोल सकते। राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार गरीबों को लूट रही हैं। वो हर जगह कमीशन कमा रहे हैं। भ्रष्टाचारी और हेमंत सोरेन एक दूसरे के पर्यायी बन गये हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 5 Jun 2022, 10:51 PM IST

रांची में गरजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बोले- 'भ्रष्टाचार के पर्यायवाची हैं हेमंत सोरेन'

रांची में गरजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बोले- 'भ्रष्टाचार के पर्यायवाची हैं हेमंत सोरेन'

भारतीय जनता पार्टी ने हजारों आदिवासियों का हुजूम खड़ा कर आज झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को खुली चेतावनी दे दी। भाजाप के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर हमला करते हुए जनजातीय समुदाय से अपील की कि वे झारखंड की भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता से बेदखल कर दें। उन्होंने कहा भाजपा के कार्यकर्ता सेवा भाव के तहत गांव गांव जाते हैं, लेकिन हेमंत सरकार शामिल लोग कमीशन के लिए हर जगह जाते हैं। आज भ्रष्टाचार और हेमंत सरकार पर्यायवाची शब्द बन गए हैं, कमीशन खोरी और हेमंत सरकार पर्यायवाची शब्द बन गए हैं।

जेपी नड्डा ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा विश्वास रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज की चिंता सिर्फ बीजेपी ने की है। उन्‍होंने कहा, हमारे आदिवासी भाई बोलते बहुत कम हैं, लेकिन देश के लिए, समाज की भलाई के लिए हमेशा तैयार रहा है और कार्य करता रहा है। जब भारत में आजादी का आंदोलन प्रारंभ भी नहीं हुआ था, उस समय अंग्रेजों के खिलाफ अगर किसी ने आवाज उठाई थी तो हमारे आदिवासी भाइयों ने उठाई थी। लेकिन 70 वर्षों में किसी ने इस समाज की सुध नहीं ली है।

उन्होंने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। नक्सली घटनाएं बढ़ी हैं। सीएम ने खुद व अपने करीबियों के नाम पर खदान लीज ले ली है। आदिवासी भाइयों की चिंता अगर किसी ने की है तो आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने की है। मोदी सरकार में आज 8 आदिवासी भाई मंत्री हैं। वहीं पार्टी के 36 लोकसभा और आठ राज्यसभा सदस्य जनजातीय समाज से हैं। इतना ही नहीं देश में बीजेपी के कुल 190 विधायक जनजातीय समाज से हैं। आप सब बदलाव के लिए बीजेपी को वोट कर मजबूत बनायें।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: यमुनोत्री जा रहे मध्यप्रदेश के 28 तीर्थ यात्रियों की बस खाई में गिरी, 22 लोगों की मौत

भगवान बिरसा मुंडा विश्वास रैली को लेकर मोरहाबादी मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला। वहीं झारखंड की कला संस्कृति की भी झलक देखने को मिली। लोक नृत्य हो या फिर लोकगीत ने एक समा सा बांध दिया। मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए आदिवासी समाज के लोगों ने अनेकता में एकता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें: सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिला धमकी भरा पत्र, FIR दर्ज