29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिला धमकी भरा पत्र, FIR दर्ज

अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने सजगता दिखाते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल पत्र मिलने वाली जगह के आस-पास तलाशी अभियान में जुटी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 5 Jun 2022, 9:56 PM IST

Salman Khan has been issued an Arms license after he applied for a weapon license for self-protection

मुंबई पुलिस ने सलमान खान को जारी किया बंदूक का लाइसेंस

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को रविवार को एक धमकी भरा पत्र मिला है। बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को आज एक धमकी भरा पत्र मिला है।

बताया जा रहा है की सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह जब जॉगिंग पर गए तो जहां वह बेंच पर बैठे थे वहां उनके और उनके बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरा एक पत्र उन्हें मिला। इस पत्र में लिखा था कि सलमान खान का भी सिद्धू मूसेवाला की तरह हालत कर देंगे।

खबरों की माने तो यह धमकी भरा खत बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में मिला है। सलमान के पिता सलीम खान के गार्ड को ये लेटर उस जगह मिला, जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद रोज जाकर बैठते हैं। से में आरोपी को सलीम खान की दिनचर्या की पूरी जानकारी होने की संभावना है।पुलिस आरोपी की पहचान के लिए बैंडस्टैंड इलाके में लगे सभी CCTV की फुटेज खंगाल रही है।

अभी कुछ दिन पहले ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में हत्या कर दी गई थी। यह घटना मनोरंजन जगत के लिए दिल दहला देने वाली थी और अब सलमान को इस तरह के धमकी भरे खत मिलना, काफी चिंता का विषय है। सलमान खान को धमकी भरा लेटर मिलने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडू में एक शख्स पर कुत्ते के साथ छेड़खानी करने का मामला दर्ज, गंभीर हालत में जानवर

आपको बता दें, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने पिछले दिनों सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। जिस लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर का मूसेवाला की हत्या में नाम आया है, उसी बिश्नोई ने सलमान खान को 2008 में जान से मारने की धमकी दी थी। यही कारण है कि मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: यमुनोत्री जा रहे 28 तीर्थ यात्रियों को ले जा रही बस के खाई में गिरने से 22 की मौत