यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। एक यात्रियों से भरी बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 28 लोग सवार थे, जोकि मध्य प्रदेश के पन्ना के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि इसमें 22 लोगों की मौत हुई है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस की टीमें मौके पर भेजी गईं। आनन-फानन में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।