तमिलनाडु के सलेम जिले में एक व्यक्ति ने गली के कुत्ते को बेहोश करके उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। पुलिस के मुताबिक चिन्नातिरूपति का रहने वाला आरोपी जिसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है, उसने इस घटना को कन्नाकुरिची में अंजाम दिया है। इस घटना की जानकारी पशु कार्यकर्ता एल. विद्यालक्ष्मी ने पुलिस को दी। एल. विद्यालक्ष्मी से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी जिसका नाम दुरई बताया जा रहा है, पर मामला दर्ज किया है।