इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बिल्ली ट्रेंडिंग में बनी हुई है, और इसकी वजह है उसके ग्रेजुएट होना। इन दिनों इस बिल्ली की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वो ग्रेजुएशन के बाद सेरेमनी की ड्रेस में नजर आ रही है। दरअसल, बिल्ली जूम पर अपनी मालकिन की हर क्लास में शामिल होती थी और अब वह यूनिवर्सिटी से 'ग्रेजुएटेड' हो चुकी है। कोविड-19 के वक्त में सभी स्कूल-कॉलेज बंद थे, और स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई ऑनलाइन लेक्चर द्वारा स्टूडेंट्स घर से ही अटेंड कर रहे थे। इसी दौरान बिल्ली की मालकीन फ्रांसेसा बोर्डियर ऑनलाइन अपने कॉलेज की पढ़ाई कर रहीं थीं।