शादी के बाद पति-पत्नी के बीच नोंकझोक आम बात है। इनके बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता है। लेकिन कभी-कभी कुछ बाते ऐसी भी होती हैं जिसे नज़रअंदाज किया दिया जाए, तो रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन कई बार बात बिगड़ने पर तलाक की नौबत आ जाती है। कई बार तो मामला गंभीर और संगीन होता है तो कई बार ऐसा होता होता है कि छोटी सी बात पर भी लोग तलाक ले लेते हैं। कर्नाटक के बेल्लारी में भी ऐसा ही केस सामने आया, जब पति ने पत्नी को इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वो खाने के नाम पर सिर्फ मैगी पकाना जानती थी।