31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अब अतिरिक्त सामान का भुगतान भी होगा ऑनलाइन, जानिए किसे मिलेगा फायदा

IRCTC Latest Update: इंडियन रेलवे की तरफ से यात्रियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है! अब टिकट बुकिंग के साथ अतिरिक्त सामान का भुगतान भी ऑनलाइन होगा। जानिए किन यात्रियों को मिलेगा यह नया फायदा और क्या हैं लगेज नियम।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Jul 31, 2026

Indian Railway Latest Update

भारतीय रेलवे का लेटेस्ट अपडेट (AI जनरेटेड इमेज)

Indian Railway Latest Update: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। अब अतिरिक्त सामान ले जाने के लिए रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भारतीय रेलवे ने नई डिजिटल सुविधा शुरू की है। अब यात्री टिकट बुक करते समय ही एक्स्ट्रा लगेज की ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान कर सकेंगे। इससे समय भी बचेगा और लंबी लाइनों से भी राहत मिलेगी।

टिकट के साथ ही बुक होगा अतिरिक्त सामान

अब तक फ्री लिमिट से ज्यादा सामान ले जाने वाले यात्रियों को रेलवे के पार्सल काउंटर पर अलग से प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी। इसके लिए फॉर्म भरना और भुगतान करना पड़ता था। कई बार लंबी लाइन में भी लगना पड़ता था। अब यह काम ऑनलाइन हो जाएगा। टिकट बुकिंग के दौरान ही अतिरिक्त सामान की बुकिंग और फीस जमा की जा सकेगी। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।

किन यात्रियों को मिलेगा इस सुविधा का लाभ?

अब सबसे जरूरी…ये जान लीजिए कि आखिर किन यात्रियों को लाभ मिलेगा। तो इंडियन रेलवे के मुताबिक, इसका लाभ सिर्फ उन्हीं ट्रैवल क्लास के यात्रियों को मिलेगा, जहां फ्री लगेज लिमिट से ज्यादा सामान ले जाने की अनुमति है। इसमें AC फर्स्ट क्लास, AC 2-टियर, फर्स्ट क्लास, स्लीपर क्लास और सेकंड क्लास शामिल हैं। वहीं AC 3-टियर और AC चेयर कार में यात्रा करने वाले यात्री इस सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इन दोनों श्रेणियों में अधिकतम सामान की सीमा फ्री लगेज लिमिट के बराबर ही तय है।

जानिए लगेज लिमिट और जरूरी नियम

रेलवे के नियमों के अनुसार,एसी फर्स्ट क्लास के यात्री 70 किलोग्राम तक मुफ्त सामान ले जा सकते हैं। अतिरिक्त शुल्क देकर वे अधिकतम 150 किलोग्राम तक सामान ले जा सकते हैं। एसी सेकेंड-टियर और फर्स्ट क्लास में 50 किलोग्राम मुफ्त और 100 किलोग्राम तक सामान ले जाने की अनुमति है। वहीं स्लीपर क्लास में 40 किलोग्राम मुफ्त और अधिकतम 80 किलोग्राम तक सामान ले जाया जा सकता है। सेकंड क्लास के यात्रियों के लिए 35 किलोग्राम मुफ्त और 70 किलोग्राम तक की सीमा तय है। अगर यात्री फ्री लिमिट से ज्यादा लेकिन तय अधिकतम सीमा के भीतर सामान ले जाते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

रेलवे ने सामान के आकार के लिए भी नियम तय किए हैं। सामान्य कोच में 100×60×25 सेंटीमीटर तक के ट्रंक, सूटकेस या बॉक्स ले जाने की अनुमति है। वहीं AC 3-टियर और AC चेयर कार में सामान का आकार 55×45×22.5 सेंटीमीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए।