31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: रिपोर्टर ने सवाल पूछा तो राहुल गांधी बोले- भैया आप BJP के हो क्या?

Rahul Gandhi Video: नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना दर्द साझा किया। लेकिन इसी बारे में जब राहुल गांधी से एक रिपोर्टर ने सवाल पूछा तो उन्होंने पलटकर कहा कि भैया आप BJP से हो क्या?
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Jul 31, 2026

cjp protest

नीट पेपर लीक मामला: कांग्रेस लोकसभा सांसद राहुल गांधी (सोर्स: पीटीआई और ANI)

Delhi Protest Rahul Gandhi Video: दिल्ली के जंतर-मंतर में नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन का दृश्य सभी ने देखा। पुलिस को लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले यहां तक की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पैलेट गन का इस्तेमाल भी करना पड़ गया था। इसमें प्रदर्शनकारी से लेकर पुलिस के जवान तक घायल हुए थे। गंभीर चोटें आई थी। इसी को लेकर पुलिस के जवानों के परिवारों ने मीडिया के सामने अपना दर्द साझा किया। इसके कुछ ही देर बाद संसद परिसर में राहुल गांधी से इसी मुद्दे पर सवाल पूछा गया। सवाल सुनते ही राहुल गांधी ने रिपोर्टर से कहा- भैया आप BJP के हो क्या?, अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों ने सुनाई आपबीती

आज शुक्रवार को घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि उस दिन उनके परिवारों पर क्या बीती। एक घायल ACP की पत्नी ने कहा कि जब उनके पति घायल हालत में घर लौटे तो पूरा परिवार सदमे में था। उन्होंने कहा कि उनकी दो साल की बेटी भी इस घटना से काफी डर गई थी।

वहीं, एक घायल सब-इंस्पेक्टर की बेटी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने उनके पिता पर हमला किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता पहले भारतीय नौसेना में मरीन कमांडो रह चुके हैं। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां वे कई घंटे तक बेहोश रहे। परिवारों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि असली उपद्रवियों को सजा मिलनी चाहिए और निर्दोष छात्रों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

राहुल गांधी का जवाब बना चर्चा का विषय

इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ समय बाद संसद भवन परिसर में मीडिया ने राहुल गांधी से सवाल पूछा। पत्रकार ने घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र किया। लेकिन सवाल अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि राहुल गांधी ने कहा- भैया, आप BJP के हो क्या?

बता दें इससे पहले राहुल गांधी प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग कर चुके हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच समिति बनाने की बात भी कही थी।

संसद से सड़क तक बढ़ा राजनीतिक विवाद

इस पूरे मामले को लेकर संसद में भी टकराव देखने को मिला। बीजेपी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ 29 जुलाई को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर प्रिविलेज नोटिस पेश किया, जिससे यह और बढ़ गया। इसी के जवाब में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री जितेंद्र सिंह सदन को गुमराह किया। क्योंकि उन्होंने ये कहा था कि प्रोटेस्ट में फायरिंग नहीं हुई है। राहुल गांधी ने खुद पेलेट गन, AK-47 के इस्तेमाल के सबूत दिखाए हैं…केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन को गुमराह किया। हम उनके खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाएंगे।

वहीं राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा की हमारे सांसद काबिल हैं और लोकसभा में इसका सामना करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग

CJP Protest