26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IndiGo Flight Bomb Threat: उड़ रहे विमान में बम की धमकी पर लखनऊ से बेंगलुरु तक मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट

Bomb threat on IndiGo: लखनऊ से बेंगलुरु आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E231 में लैंडिंग से ठीक पहले बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विमान सुरक्षित बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरा, जिसके बाद सुरक्षा जांच शुरू की गई।
2 min read
Google source verification
Bomb threat on IndiGo.

इंडिगो फ्लाइट (Photo- IANS)

IndiGo flight bomb threat: लखनऊ से बेंगलुरु जा रही इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट 6E231 को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरने से कुछ देर पहले विमान में बम होने की धमकी मिली। जैसे ही क्रू को इसकी जानकारी हुई, पायलट और क्रू ने तय सुरक्षा नियमों के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी। उड़ते विमान में बम खबर से लखनऊ से बेंगलुरु तक हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पायलट और क्रू ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जरूरी कदम उठाए। फ्लाइट ने सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान सुरक्षित उतरने के बाद बम की धमकी संबंधी जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान की जांच की।

बारीकी से पड़ताल

मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सुरक्षा अधिकारियों ने विमान की गहन तलाशी शुरू कर दी है। जांच के दौरान विमान के अंदरूनी हिस्सों के अलावा यात्रियों के सामान और अन्य संवेदनशील स्थानों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल अभी तक किसी तरह की बम या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक हुई जांच पड़ताल में बम की फर्जी धमकी की आशंका है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इसे लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं। इसलिए जांच पूरी होने तक सभी जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसिया हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है।

जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

फिलहाल विमान को सुरक्षित माना जा रहा है। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियों की जांच लगातार जारी है। अधिकारियों की ओर से विमान के साथ-साथ यात्रियों के सामान और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की भी गहन जांच की जा रही है।

विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि विमान को धमकी किस माध्यम से दी गई। इसके पीछे की वास्तविकता क्या है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और निगरानी बढ़ा दी गई है।

इससे पहले भी 16 जुलाई 2026 को बेंगलुरु से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E- 6423 के शौंचालय में हाथ से लिखा 'डोंट गो बम प्लीज' नोट मिला था।