26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP विधायक की कार धुलने में लगी फायर ब्रिगेड तो भड़का सोशल मीडिया, यूजर्स बोले- ये कैसी VIP सेवा?

BJP MLA Fire Brigade Car Wash: मध्यप्रदेश के सिंगरौली से बीजेपी विधायक रामनिवास शाह की कार को कथित तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो को लेकर सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Aug 26, 2026

Singrauli MLA viral video

BJP विधायक की फायर बिग्रेड से कार धोने का वीडियो हुआ वायरल (Photo-X @SupriyaShrinate)

BJP MLA Fire Brigade Car Wash: सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक की कार को फायर बिग्रेड की गाड़ी से साफ कराने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर बहस शुरू हो गई है। लोगों ने बीजेपी विधायक को जमकर घेरा है और सरकारी साधनों का दरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है। वीडियो मध्यप्रदेश का और गाड़ी सिंगरौली विधायक की बताई जा रही है।

कांग्रेस ने साधा निशाना

वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- मध्यप्रदेश में सिंगरौली के बीजेपी विधायक की गाड़ी धोने के लिए फायर बिग्रेड का इस्तेमाल किया गया। जिसका काम आग बुझाकर लोगों की जान बचाना है, उससे विधायक जी की गाड़ी चमकाई जा रही है। यह होती है फकीरों की वीआईपी सेवा!

लोगों ने भी विधायक को घेरा

वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने बीजेपी विधायक को घेरा है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा- VIP ट्रीटमेंट, MP एडिशन। खबर है कि सिंगरौली विधायक की कार धोने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया है। क्योंकि साफ है, VIP कल्चर के लिए एक बाल्टी पानी भी बहुत आम है।

एक अन्य यूजर ने लिखा- सिंगरौली के BJP MLA रामनिवास शाह ने कहा, क्या कोई विधायक अपनी गाड़ी खुद धोता है? उनसे एक वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया, जिसमें कथित तौर पर उनके सरकारी घर के बाहर उनकी टोयोटा इनोवा को धोने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

एक्स पर आदित्या गोस्वामी नाम के यूजर ने लिखा- मध्य प्रदेश के सिंगरौली में BJP MLA राम निवास शाह की कार धोने के लिए खास तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी गई। यह इमरजेंसी सर्विस गाड़ियों और पब्लिक रिसोर्स का खुला गलत इस्तेमाल है और मध्य प्रदेश म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट, 1956 का साफ उल्लंघन है।

एक यूजर ने लिखा- मध्य प्रदेश… BJP विधायक की गाड़ी गंदी हो गई। फायर ब्रिगेड बुलाकर धो डाली। आग बुझाने वाली गाड़ी…अब नेताओं की गाड़ी धोने लगी। ये है जनता के पैसे का "जलवा"!