
Mahashivratri festival
आज देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की जाती है। हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की कृष्ण पक्षीय चतुर्दशी के दिन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के प्रदोषकाल में शंकर-पार्वती का विवाह हुआ था। देशभर में कई मंदिरों में आज विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस खास मौके पर सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा योग केंद्र कोयंबटूर तमिलनाडु में एक बहुत बड़ा आयोजन कर रहे है। ईशा फाउंडेशन पूरे 12 घंटे तक यह पर्व मनाया जा रहा है। यह महोत्सव आज शाम 6 बजे से शुरू होगा और दूसरे दिन सुबह 6 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में 170 देशों के करोड़ों लोग शामिल होंगे।
170 देशों के लोग होंगे शामिल
ईशा फाउंडेशन की ओर से यह महाशिवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 170 देशों के एक करोड़ से भी ज्यादा लोग शामिल हो रहे है। इस कार्यक्रम में जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया है वे सभी कार्यक्रमस्थल पर पहुंचेंगे। बाकि के लोग वॉलिंटियर्स ऑनलाइन माध्यम से इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें - महाशिवरात्रि पर 120 साल बाद बन रहा है पंचग्रही योग, 5 राशि वालों की बदलेगी तकदीर
यूट्यूब चैनल पर होगा लाइवस्ट्रीम
महाशिवरात्रि कार्यक्रम को ईशा योग केंद्र सद्गुरु के यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम करेगा। इसके अलावा लोग ईशा गुरु की आधिकारिक वेबसाइट https://isha.sadhguru.org/mahashivratri/live-webstream/ के माध्यम से कार्यक्रम को देख सकते है।
यह भी पढ़ें - Mahashivratri Special : सेलीगढ़ी धाम पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, चर्म रोग से मिलती है मुक्ति
16 भाषाओं में प्रसाति होगा कार्यक्रम
यह महाशिवरात्रि कार्यक्रम का हिंदी, अग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी सहित 16 भाषाओं प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम में कई दिग्गजों को प्रस्तुत के लिए बुलाया गया है। पेपोन, मास्टर सलीम, हंसराज रघुवंशी, मंगली और शॉन रोल्डन जैसे कलाकार ईशा फाउंडेशन के बैंड साउंड्स ऑफ ईशा के साथ अपनी प्रस्तुती पेश करेंगे।
भक्तों को नहीं मिलेगा प्रवेश
इस कार्यक्रम में महामारी कोरोना वायरस और प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें शामिल होने वाले भक्तों को एंट्री नहीं मिलेगी। इस कार्यक्रम में उन्हीं लोगों प्रवेश मिलेगा जिनको बुलाया गया है। हालांकि, भक्त घर पर ही बैठकर टीवी और सोशल मीडिया पर प्रोग्राम देख सकेंगे।
Published on:
01 Mar 2022 09:05 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
