11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो यात्रा के बीच जयराम रमेश ने दी जानकारी, कहा- ‘कोई भी लड़ सकता है कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव’

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए सोनिया गांधी या राहुल गांधी से अनुमति की जरूरत नहीं है। कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकता है।

2 min read
Google source verification
jairam-ramesh-gave-information-amid-bharat-jodo-yatra-said-anyone-can-contest-the-election-of-congress-president.jpg

Jairam Ramesh gave information amid Bharat Jodo Yatra, said- 'Anyone can contest the election of Congress President'

कांग्रेस में नए अध्यक्ष के नामों को लेकर सियासी अटकलें तेज हैं। इसी बीच राहुल गांधी 23 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर दिल्ली आ रहे, जिसके बाद अटकलें लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। हालांकि इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी नामांकन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा पर ही रहेंगे, वह दिल्ली नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को राहुल गांधी अपनी मां सोनिया से मिलेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान राहुल गांधी नए कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा कर सकते हैं। जयराम रमेश के अनुसार 24 सितंबर से 30 सितंबर तक राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर रहेंगे। वहीं इसी बीच 24 सितंबर से 30 तक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली मुख्यालय में कैंडिडेट के द्वारा फेस-टु-फेस नामांकन दाखिल किया जाएगा।

'कोई भी लड़ सकता है कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव': जयराम रमेश
भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कोई भी लड़ सकता है। चुनाव लड़ने के लिए सभी का स्वागत है, जिनके पास PCC (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) प्रतिनिधियों का समर्थन है। उन्होंने कहा कि किसी को भी नामांकन दाखिल करने के लिए सोनिया गांधी या राहुल गांधी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है, चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी होंगे। इसके साथ ही जयराम रमेश ने कहा कि देश में कोई अन्य राजनीतिक दल अपने पार्टी प्रमुख का चयन करने के लिए चुनाव नहीं करवाता है।

10 प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर होने पर स्वीकार किया जाएगा नामांकन
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर 'कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण' के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि जो अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं उनको 10 प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर की जरूरत होगी। अगर 10 प्रतिनिधि किसी व्यक्ति को मनोनीत करें और वो हां बोलते हैं तो वो नामांकन स्वीकार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: तमिल लड़की से शादी का प्रस्ताव लेकर राहुल गांधी के पास पहुंची महिला, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शेयर की फोटो