कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हैं। आज इस यात्रा का चौथा दिन है, जिसके जरिए 3,500 किलोमीटर की दूरी तय की जा रही है। इसी यात्रा के दौरान बीते दिन 10 सितंबर को राहुल गांधी ने कन्याकुमारी के मार्तंडम में महिलाओं के साथ मुलाकात कर बातचीत की। इस दौरान एक महिला ने राहुल गांधी के सामने तमिल लड़की से शादी का प्रस्ताव रख दिया। इस दौरान राहुल गांधी काफी खुश दिखाई दे रहे थे, जिसके बारे में बताते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश फोटो भी शेयर की।