5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर: पुंछ में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, पांच जवान शहीद, एक जख्मी

Army Vehicle Caught Fire in Poonch: जम्मू कश्मीर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां पुंछ जिले में सेना के एक वाहन में आग लग गई। इस हादसे में सेना के 5 जवान शहीद हो गए है। सेना की ओर से जारी बयान में इसे आतंकी हमला बताया गया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 20 Apr 2023, 9:09 PM IST

jammu_kashmir_terror_attack.jpg

attack on Army Vehicle in Poonch

Army Vehicle Caught Fire in Poonch: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के वाहन में आग लगने से पांच जवानों की मौत हो गई। इस हादसे के बारे में अब सेना का बयान सामने आया है। सेना की तरफ से बताया गया कि गुरुवार 20 अप्रैल दोपहर लगभग तीन बजे राजौरी सेक्टर के भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। आतंकियों ने संभवत वाहन पर ग्रेनेड फेंके। जिस कारण वाहन में आग लग गई। इस हमले में राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच जवान शहीद हो गए। जबकि एक जवान बुरी तरह से जख्मी है। जख्मी जवान का इलाज सेना के अस्पताल में किया जा रहा है। सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इस हमले के बाद इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


पहले चार जवानों के शहीद होने की मिली थी सूचना

घटना के संबंध में मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बाद सेना के एक वाहन में आग लगी। इस हादसे में सेना के चार जवानों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बाद में सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया कि आतंकी हमले से सेना की गाड़ी में आग लगी। जिससे पांच जवान शहीद हो गए।


पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा-


मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर हुआ। जहां सेना के एक वाहन में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अभी तक सेना के चार जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई है। हालांकि शहीद हुए जवानों की पहचान अभी क्लियर नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ।


सेना से वाहन में आग कैसे लगी, मामले की जांच जारी-

हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सेना के एक वाहन में लगी भीषण आग नजर आ रही है। आग इतनी भीषण थी कि जवान जबतक निकलते तब तक चार लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सेना के ट्रक में आग लगी। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें - कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, चीनी ग्रेनेड और AK-47 के साथ आतंकी गिरफ्तार