4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Terrorist killed in J&K: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, बडगाम में एक आतंकी ढेर, AK-47 और गोला-बारूद बरामद

Budgam terror operation: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। अशदर गली इलाके में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी मारा गया।
2 min read
Google source verification
Jammu Kashmir Encounter

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (@Defencecore)

Terrorist killed in J&K: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों के खिलाफ एक जॉइंट एंटी टेरर ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF (श्रीनगर सेक्टर) की एक जॉइंट टीम ने बडगाम के अशदार गली इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक AK-47 राइफल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए हैं।

खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू हुआ 'ऑपरेशन अशदार'

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को बडगाम के अशदार गली इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पक्की खुफिया जानकारी मिली थी। इस जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए सेना, पुलिस और CRPF ने मिलकर ऑपरेशन अशदार (OP ASHDAR) शुरू किया।

इलाके में घेराबंदी कर चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने जब संदिग्धों को चुनौती देते हुए रुकने को कहा, तो छिपे हुए आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी ढेर

आतंकियों की ओर से की गई अचानक फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर चली भीषण गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। सेना ने स्पष्ट किया कि मारे गए आतंकी के पास से एक AK 47 राइफल के साथ-साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद और साजो-सामान जब्त किया गया है। मारे गए आतंकी की पहचान और उसके संगठन का पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है।

दूधपथरी में पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

तलाशी अभियान बडगाम जिले के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन दूधपथरी और युसमर्ग के पास ऊंचे पहाड़ी जंगलों में चल रहा है। सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें अगले आदेश तक इस लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट से दूर रहने को कहा गया है।

पीर पंजाल के घने जंगलों सर्च ऑपरेशन जारी

शुरुआती गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। वे पीर पंजाल के घने जंगलों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, जो पुंछ, राजौरी, बारामूला, पुलवामा और शोपियां जिलों तक फैले हुए हैं। घेराबंदी को और मजबूत करने और संदिग्ध आतंकवादियों को किसी भी कीमत पर भागने से रोकने के लिए मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग