
जम्मू कश्मीर विधानसभा में हुई झड़प (Photo-ANI)
Jammu Kashmir Assembly clash: जम्मू कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा हो गया। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को लेकर नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अली खामेनेई की तस्वीर हाथ में लेकर विधायकों ने इजरायल के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इसी के साथ विधायकों ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारे लगाए। इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों के बीच धक्का-मुक्की भी हो गई।
NC,PDP और कांग्रेस विधायकों द्वारा पीएम मोदी और इजरायल के खिलाफ नारे लगाने के दौरान दूसरी तरफ बीजेपी विधायकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। इस दौरान सदन में अमेरिका हाय-हाय के भी नारे लगाए गए।
भारी हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज और बीजेपी विधायक युदवीर सेठी के बीच हाथापाई भी हो गई। दरअसल, बीजेपी विधायक सेठी ने सदन में कहा कि राहुल गांधी पप्पू हैं। इसके बाद कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज लोन गुस्सा हो गए और दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद सदन को थोड़ी देर के लिए स्थगित करना पड़ा।
वहीं सदन के अंदर भारी हंगामे के बीच स्थिति इतनी खराब हो गई कि मार्शल बुलाने पड़े। सदन दोबारा 11.00 बजे शुरू होगा। दरअसल, हंगामे की शुरुआत इजरायल के खिलाफ नारेबाजी से हुई। इस दौरान कांग्रेस, एनसी, पीडीपी और कुछ निर्दलीय विधायकों ने पोस्टर लहराकर नारेबाजी शुरू कर दी।
वहीं कांग्रेस विधायक तनवीर सादिक ने कहा कि पार्टी और जम्मू-कश्मीर सरकार अली खामेनेई की हत्या के मामले में ईरान के साथ एकजुटता से खड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी देश को दूसरे देश पर हमला करने का अधिकार नहीं है और उन्होंने भारत के शीर्ष नेतृत्व से इस घटना की निंदा करने का आग्रह किया, साथ ही कहा कि वे ईरान के लोगों का समर्थन कर रहे हैं ।
सादिक ने कहा कि हम ईरान के साथ एकजुटता से खड़े हैं । पूरी नेशनल कॉन्फ्रेंस और जम्मू-कश्मीर की पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। जिस तरह मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नागरिक समाज में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा की थी, उसी तरह आज हम सब यहां खड़े हैं।
Updated on:
27 Mar 2026 11:05 am
Published on:
27 Mar 2026 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
