प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रकृति ने तुम्हें सुंदरता, संसाधन सब कुछ दिया है। दुनिया की फितरत है कि जब किसी के पास सब कुछ होता है तो जिसकी नियत ठीक नहीं होती, वह छीनने की कोशिश करता है। एक तरह से बीजेपी नेताओं ने जम्मू-कश्मीर को अपनी सियासी शतरंज का मोहरा बना लिया है। नीतियां यहां के लिए नहीं बनाई जातीं, जो नीतियां आपके लिए बनाई जाती हैं वो राजनीति करने के लिए बनाई जाती हैं।”