26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir Election: “तीन पीढ़ी तक 370 को…” Rahul Gandhi को Amit Shah की चुनौती, अफजल गुरु को लेकर कही यह बात

Jammu Kashmir Election: केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने गुरुवार को Jammu Kashmir के उधमपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 26 Sep 2024, 7:37 PM IST

Amit Shah In Jammu Kashmir

Amit Shah In Jammu Kashmir

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के उधमपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय गृहमंत्री ने 370 को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा कहते हैं हम 370 वापस लाएंगे। मैं इस मंच से कहना चाहता हूं कि राहुल बाबा आपका क्या, आपकी तीन पीढ़ियों में इतना दम नहीं की 370 वापस ले आएं।

“आतंकवाद फैलाने वालों का हाल अफजल गुरु जैसा होगा”

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पत्थरबाजी और आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए उधमपुर पश्चिम की जनता बीजेपी को लाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आतंक को समाप्त करने के लिए एक ही निशान है और वो कमल का फूल है। उमर अब्दुल्ला को लेकर अमित शाह ने कहा कि उमर अब्दुल्ला सुन लें, जो भी देश में आतंकवाद फैलाने की कोशिश करेगा, उसका हाल अफजल गुरु जैसा ही होगा।

“जम्मू कश्मीर को देंगे राज्य का दर्जा”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि संसद में कहा है कि चुनाव के बाद हम जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देंगे। जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा जरूर मिलेगा, वो सिर्फ नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) देंगे।

यह भी पढ़ें-‘दूसरे राज्यों के लोग चला रहे जम्मू कश्मीर’, वोटिंग के बीच यह क्या बोल गए Rahul Gandhi

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग