26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir: मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी पर किया प्रहार, कहा- वो झूठ बोलने में नहीं शर्माते

Election News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी (BJP) और एनडीए (NDA) पर जमकर निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनन्तनाग

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 11 Sep 2024, 4:58 PM IST

Jammu-Kashmir Elections: जम्मू कश्मीर (Jammu kashmir) में विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी सभा करने के लिए कांग्रेस (Congress) अपने बड़े नेताओं को चुनावी सभी करने के लिए उतार रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी (BJP) और एनडीए (NDA) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर हमें 20 सीटें और आ जातीं तो ये सब जेल में होते। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) और कांग्रेस के गठबंधन को देखकर बीजेपी बौखला गई है, इसलिए वह जम्मू कश्मीर की लिस्ट बार-बार बदल रही है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बीजेपी के लोग INDIA गठबंधन की एकता को देखकर डर गए हैं।

जम्मू कश्मीर में हर जगह हो रहे हमले

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में आज हर जगह हमले हो रहे हैं, फिर भी मोदी जी झूठ बोलने में शर्माते नहीं हैं। क्योंकि वे झूठों के सरदार हैं। लेकिन हम सच बोलने वाले लोग हैं। हमने सच बोलकर देश को दशकों तक आगे बढ़ाया है। 

जम्मू कश्मीर के लोगों का हक देंगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जम्मू कश्मीर के लोगों का हक छीन लिया है। हमारा वादा है, उनका हक लौटाकर रहेंगे।

हमारी सरकार आने पर 1 लाख पदों को भरेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू कश्मीर में 1 लाख सरकारी नौकरियां खाली हैं। जैसे ही हमारी सरकार आएगी, वैसे ही इन पदों को भरा जाएगा। यहां हजारों सरकारी स्कूल बंद हो गए हैं, उन्हें शुरू किया जाएगा। हमारी सरकार आते ही पर्यटन, मैन्युफैक्चरिंग, जॉब, स्कूल पर फोकस करेंगे।

यह भी पढ़ें-अमेरिका में Rahul Gandhi के दिए बयान पर बढ़ा सियासी पारा, Giriraj Singh बोलें- ऐसे लोगों पर…