26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JK Assembly Elections: अमित शाह का आज तूफानी दौरा, जम्मू-कश्मीर में पांच चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 26 Sep 2024, 8:48 AM IST

Amit Shah

Amit Shah

Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण (Third phase Election) के लिए भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। अमित शाह कुल पांच रैलियों को संबोधित करेंगे। वह दिन की शुरुआत चेनानी में एक रैली से करेंगे और उधमपुर में एक बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह बानी, जसरोटा और शाम को मढ़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान एक अक्टूबर को होगा।

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में सीमा पार से गोलीबारी का कोई डर नहीं होने की बात पर जोर देते हुए अमित शाह ने रविवार को कहा था कि अगर पाकिस्तान गोली चलाएगा तो उसका जवाब मोर्टार शेल से दिया जाएगा। राजौरी जिले के नौशेरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था, "हमने नौशेरा जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में कंक्रीट के बंकर बनाए हैं, लेकिन मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि अब इन बंकरों की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि यदि वह गोली चलाएंगे, तो हम गोला चलाएंगे।"

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की आलोचना करते हुए शाह ने कहा था, "कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) गुर्जर, बकरवालों, पहाड़ियों, ओबीसी, वाल्मीकि समाज आदि के लिए आरक्षण नहीं चाहते हैं। वह कहते हैं कि अगर वे जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाते हैं तो वे इन आरक्षणों की समीक्षा करेंगे।" उन्होंने कहा था, "राहुल गांधी ने हाल ही में अमेरिका में कहा था कि भारत में आरक्षण की जरूरत नहीं है, क्योंकि जिन लोगों को आरक्षण दिया गया है, वे काफी प्रगति कर चुके हैं और अब देश में क्रीमी लेयर का हिस्सा हैं।" बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के दो चरणों के चुनाव हो चुके हैं, तीसरे और अंतिम चरण के लिए एक अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं चुनाव परिणाम चार अक्टूबर को आएंगे।

ये भी पढ़ें: ‘हम भारत के किसी भी हिस्से को पाकिस्तान नहीं कह सकते’ Supreme Court ने जजों और वकीलों को दी चेतावनी