scriptJan-Gan-Man Yatra : गुलाब कोठारी आज से महाराष्ट्र के प्रवास पर, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से करेंगे संवाद | Jan-Gan-Man Yatra: Editor-in-Chief of Patrika Group Gulab Kothari is on a visit to Maharashtra from today | Patrika News
राष्ट्रीय

Jan-Gan-Man Yatra : गुलाब कोठारी आज से महाराष्ट्र के प्रवास पर, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से करेंगे संवाद

Jan-Gan-Man Yatra : पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी जन-गण-मन यात्रा के तहत 18 व 19 मई को महाराष्ट्र के प्रवास पर रहेंगे।

नई दिल्लीMay 18, 2024 / 11:31 am

Shaitan Prajapat

Jan-Gan-Man Yatra : पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी जन-गण-मन यात्रा के तहत 18 व 19 मई को महाराष्ट्र के प्रवास पर रहेंगे। उत्तरप्रदेश के बाद सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले प्रदेश महाराष्ट्र में शेष सीटों पर बीस मई को पांचवे व अंतिम चरण का मतदान होगा। कोठारी शनिवार को मुंबई पहुंच लोकसभा चुनावों में जनमानस टटोलने के साथ महाराष्ट्र के जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगे।

दक्षिण भारत से शुरू हुई जन-गण-मन यात्रा

कोठारी ने लोकसभा चुनावों में दक्षिण भारत के तेलंगाना व केरल से जन-गण-मन यात्रा की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश का प्रवास कर इन राज्यों कें चुनावी माहौल, मुद्दों व जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्रियों, राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद भी किया।

Hindi News/ National News / Jan-Gan-Man Yatra : गुलाब कोठारी आज से महाराष्ट्र के प्रवास पर, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से करेंगे संवाद

ट्रेंडिंग वीडियो