छठे चरण में बीजू जनता दल (बीजद) के सभी छह उम्मीदवार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जदयू के सभी चार-चार उम्मीदवार, भाजपा के 51 में से 48 (94 प्रतिशत), सपा के 12 में से 11 (92 प्रतिशत), कांग्रेस के 25 उम्मीदवारों में से 20 (80 प्रतिशत), आम आदमी पार्टी (आप) के पांच उम्मीदवारों में से चार (80 प्रतिशत) और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के नौ उम्मीदवारों में से सात (78 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियां घोषित की हैं। लगभग 411 (47 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने हलफनामे में देनदारियों की भी घोषणा की है।