बिहार की सारण लोकसभा सीट के पिछले दो चुनाव पर नजर डाले तो बीजेपी ने बाजी मारी है। इस सीट पर बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी ही जीतते आए है। लोकसभा चुनाव 2019 की बता करें तो बीजेपी उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी को 52.99 प्रतिशत वोट मिले है। वहीं, राजद प्रत्याशी चंद्रिका राय के खाते में 38.22 वोट आए। लोकसभा चुनाव 2014 पर नजर डाले तो बीजेपी उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी को 41.12 प्रतिशत मत मिले। वहीं, आरजेडी उम्मीदवार राबड़ी देवी को 36.38 प्रतिश वोट मिले।