केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी कहते हैं भाजपा डेढ़ सौ पार नहीं करेगी, उनकी मां सोनिया गांधी कहती हैं कि भाजपा 200 सीट भी नहीं जीत रही है। उनको अंदाज नहीं है चुनावी नतीजों के दिन जब भाजपा 400 के पार जाएगी तो इन लोगों का सब भ्रम दूर हो जाएगा।