22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Delhi Protest: जेपी नड्डा ने CJP प्रवक्ता को आवास पर बुलाया, संदेश लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस तो क्या हुआ?

CJP Protest: जंतर मंतर प्रदर्शन में सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने जेपी नड्डा के घर जाने से साफ इनकार कर दिया है।
2 min read
Google source verification
cockroach janta party, delhi police action, jantar mantar live

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास। (फोटो सोर्स-ANI)

जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में तनाव के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया- आज सुबह दिल्ली पुलिस ने हमसे फिर संपर्क किया और कहा गया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा हमसे बात करना चाहते हैं।

सौरव ने आगे कहा- पुलिस ने यह मैसेज दिया कि नड्डा ने हमें अपने आवास पर बुलाया है, लेकिन हमने उनके पास जाने से साफ मना कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा- बात करनी है तो जनता के बीच आओ

सीजेपी प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने पुलिस से साफ कहा कि वह अब किसी मंत्री के घर या दफ्तर नहीं जाएंगे। यहां जनता दरबार चल रहा है। सरकार अगर बात करना चाहती है तो लोगों के बीच आए। चर्चा जंतर मंतर पर होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदर्शनकारी समझदार लोग हैं। अगर सरकार को सुरक्षा की चिंता है तो जंतर मंतर के पास कोई तटस्थ जगह तय की जा सकती है। इस प्रस्ताव पर अब सरकार का जवाब इंतजार है।

'हमारा समय कीमती है'

प्रवक्ता ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना मांगें मानने के इरादे के कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा- हमारा समय कीमती है। यहां हजारों लोग अभी भी प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें संभालना भी हमारा काम है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वह हमसे आराम से बात करना चाहती है या नहीं।

दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। लोग अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और अब सीधे सरकार से जवाब मांग रहे हैं। उधर, संसद में भी छात्रों के मुद्दे पर हंगामा चल रहा है। विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है।

कई बार की बातचीत से नहीं निकला कोई समाधान

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार से पिछले कई दौर की बातचीत बेनतीजा रही। सिर्फ मीटिंग करने से काम नहीं चलेगा। सरकार को ठोस आश्वासन देना होगा कि मांगें मानी जाएंगी।

सौरव दास ने जोर देकर कहा कि हम इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बेकार की चर्चा में समय बर्बाद नहीं करेंगे। दिल्ली पुलिस और प्रशासन इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी दोनों तरफ से चिंता जताई जा रही है। प्रदर्शनकारी कह रहे हैं कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए।