3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP Protest: जंतर-मंतर हिंसा पर घमासान, पवन खेड़ा ने अमित शाह को घेरा, AAP ने भी BJP पर लगाए गंभीर आरोप

CJP: जंतर-मंतर पर कथित हिंसा को लेकर सियासी विवाद बढ़ गया है। पवन खेड़ा, AAP और CJP ने स्वतंत्र भारद्वाज के कथित दावों का हवाला देकर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और BJP पर निशाना साधा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Sep 03, 2026

CJP Protest

CJP Protest(फोटो-IANS)

Jantar Mantar Violence: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा को लेकर दिल्ली की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, आम आदमी पार्टी (AAP) और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक कथित हिंदुत्व समर्थक व्यक्ति स्वतंत्र भारद्वाज के दावों को लेकर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि आरोपी ने खुद लोगों पर हमला करने की बात कही है और राजनीतिक संरक्षण का दावा किया है।इन दावों को लेकर पवन खेड़ा ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। वहीं, AAP ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं पर कथित संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

पवन खेड़ा का अमित शाह पर हमला


पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट में स्वतंत्र भारद्वाज का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उसने एक युवा प्रदर्शनकारी के पिता के सिर पर हमला करने की बात खुले तौर पर कही है। खेड़ा के मुताबिक, घायल व्यक्ति को 60 टांके लगाने पड़े। उन्होंने यह भी दावा किया कि स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा है कि भाजपा नेता कपिल मिश्रा के हस्तक्षेप के कारण उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। खेड़ा ने यह भी कहा कि भारद्वाज ने कपिल मिश्रा और चिराग पासवान, दोनों को अपना बड़ा भाई बताया है।

इन दावों के आधार पर कांग्रेस नेता ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर कोई व्यक्ति किसी नागरिक पर हमला करने की बात खुले तौर पर स्वीकार करे और राजनीतिक संपर्कों को कानून से बचाव के तौर पर पेश करे, तो यह दिल्ली की कानून-व्यवस्था के बारे में क्या बताता है। खेड़ा ने दिल्ली के आम नागरिकों की सुरक्षा पर भी सवाल उठाया और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कथित अराजकता उनके सामने हो रही है और इसी वजह से वह अपने पद के योग्य नहीं हैं।

AAP ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना


आम आदमी पार्टी ने भी इस मुद्दे पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। पार्टी ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति पर लोगों पर हमला करने के आरोप हैं, वह प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेताओं से अपने कथित संबंधों के बल पर बेखौफ होकर घूम रहा है। AAP ने एक बयान में कहा कि ऐसे व्यक्ति की ओर से प्रधानमंत्री को 'बड़ा भाई' बताया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। पार्टी ने प्रधानमंत्री पर कथित तौर पर उपद्रवियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि ऐसी स्थिति में दिल्ली में आम लोगों, खासकर बेटियों और बेटों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

CJP ने दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग की


CJP ने भी स्वतंत्र भारद्वाज के कथित बयानों का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पार्टी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति ने जंतर-मंतर पर लोगों पर हमला करने की बात खुले तौर पर स्वीकार की है और दावा किया है कि भाजपा नेताओं ने बाद में उसे पुलिस कार्रवाई से बचाया।