3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP कल करेगी संसद मार्ग थाने का घेराव, राहुल गांधी ने भी किया ट्वीट, पुलिस पर लगाए अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप

Delhi Police: नीट छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे निशु के पिता संजय जी पर हुए जानलेवा हमले के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने दिल्ली पुलिस और स्थानीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने का घेराव करने की बात कही है। इसी के साथ राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर निशु का साथ देने की बात कही।
2 min read
Google source verification
Sourav Das Abhijit Deepke

निशु, सौरव दास और अभिजीत दीपके (फोटो-ANI)

Cockroach Janata Party: NEET परीक्षा से जुड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी छात्र के पिता पर हुए जानलेवा हमले और दिल्ली पुलिस के रवैये को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि निशु घबराने की जरूरत नहीं है। साफ है कि तुम्हें इसलिए निशाना बनाया गया, क्योंकि तुम अपने समुदाय और छात्रों की आवाज उठाती हो। अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है। तो दूसरी तरफ एक दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है।

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की है। जिसमें वे कह रहे है कि पहले दिन से किसी भी छात्र को उसकी मांग और हक की लड़ाई अकेले नहीं लड़ने दी है। इसी मामले में कल सुबह कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य न्याय की मांग करेंगे। वहीं, अभिजीत दीपके ने भी दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुबह 10 बजे पहुंचेंगे पुलिस स्टेशन

छात्रों को न्याय दिलाने के लिए सौरव दास का कहना है कि कल सुबह CJP के सदस्य संसद मार्ग स्थित पुलिस स्टेशऩ पहुंचेंगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला करने वाले अपराधियों को दिल्ली पुलिस की ओर से संरक्षण दिया जा रहा है। छात्रों को न्याय दिलाने के लिए सौरव दास का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला करने वाले अपराधियों को दिल्ली पुलिस की ओर से संरक्षण दिया जा रहा है। साथ ही कहा कि वे राजधानी क्षेत्र में पुलिस द्वारा आपराधिक गिरोहों को संरक्षण नहीं देने देंगे।

छात्र के पिता पर हुआ जानलेवा हमला

सौरव दास के अनुसार, NEET छात्रों के हक में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निशू के पिता संजय जी पर जानलेवा हमला किया गया। वे इस हमले में बाल-बाल बचे हैं। एक्स पोस्ट में सौरव दास ने लिखा कि स्वतंत्र भारद्वाज जैसे आपराधिक गिरोह के सदस्य खुलेआम स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने संजय जी की हत्या करने की कोशिश की थी। इसके बावजूद पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में नाकाम रही है।

अपराधियों को बचा रही पुलिस

अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जंतर-मंतर पर हमला करने वाले गुंडों पर डीसीपी ने कोई कार्रवाई नहीं की और उन्हें खुली छूट दे दी। इसके अलावा, प्रदर्शन से ठीक पहले जंतर-मंतर पर पत्थरों से भरा एक ट्रक पार्क करने की अनुमति भी दी गई थी। जब कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधि बात करने डीसीपी सचिन शर्मा के पास गए, तो उन्होंने कोई सकारात्मक कदम उठाने के बजाय उल्टे धमकी दी। आरोप है कि डीसीपी ने कहा कि एक बार तुम और दीपके हाथ लगो, बहुत बुरी तरह पीटेंगे।