3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Alert: मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ेगा खतरा

IMD Weather Update: मध्य और उत्तर भारत में बारिश का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। MP, UP और छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Sep 03, 2026

weather update

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट (सोर्स: आईएएनएस)

Monsoon Update: मध्य और उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक (4, 5 और 6 सितंबर) तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम में यह बदलाव एक नए कम दबाव (प्रेशर) वाले सिस्टम के कारण हो रहा है। यह सिस्टम फिलहाल पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। इसके आगे बढ़ने के साथ बारिश का दायरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

अगले 3 दिन इन राज्यों में तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। सिस्टम अगले 24 घंटे में दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ सकता है। इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसका असर मध्य भारत के साथ पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर आंधी के साथ बिजली भी गिर सकती है। इसलिए खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

कई राज्यों में पहले ही हो चुकी है भारी बारिश

पिछले 24 घंटों में भी देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। इन इलाकों में करीब 4 से 5 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के गंगा वाले मैदानी क्षेत्र, बिहार, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हुई।

वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और असम में भी कई स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से कई जगहों पर जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

जलभराव और फसलों को नुकसान का खतरा

भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हो सकता है। कई जगहों पर स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसे हालात बनने का खतरा भी है। किसानों के लिए भी यह बारिश चिंता बढ़ा सकती है। खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हो सकता है। तेज हवा और बिजली गिरने से भी खतरा बढ़ सकता है।

इस बीच उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है। लोगों को स्थानीय मौसम चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग